Phone: 1800-120-786

Mail: info@umrah.co.in

क्या मैं सऊदी अरब के लिए ऑनलाइन वीसा अप्लाई कर सकता हूँ, ऑनलाइन वीसा में कितना वक़्त लगता है ?


Shad Siddiqui

Answered On : 07, Oct 2019

घूमने के वास्ते सऊदी अरब में आने के इच्छुक लोगो के लिए पर्यटन वीसा की शुरुआत हो गयी है | पूरे दुनिया के लोगो के लिए अब पर्यटन वीसा उपलब्ध होगा और इसका आवेदन करने के बाद पर्यटन के लिए सऊदी अरब आना मुमकिन होगा. इस वीसा की जानकारी सऊदी अरब के वीसा पोर्टल पे उपलभ्ध है. (https://visa.visitsaudi.com/)

वीसा अप्लाई करने के दो तरीके हैं

  • ऑनलाइन
  • सऊदी अरब एम्बेसी

Tourism - Kingdom of Saudi Arabia

इ-वीसा :

ये सीधे पोर्टल पे जा कर अप्लाई किया जा सकता है. वेबसाइट के मुताबिक़ ये 5 मिनट से 30 मिनट में प्रोसेस हो जायेगा. इ-वीसा की अवधी एक साल की होगी और ये मल्टीप्ल एंट्री होगा इसको एक बार हासिल करने के बाद आप 90 दिनों तक सऊदी अरब में वक़्त गुज़ार सकते हैं

इ-वीसा की सहूलियत सिर्फ 49 देशो के लिए उपलब्ध कराइ गयी है जिनके नाम हैं :

उत्तरी अमेरिका

1. कनाडा
2. अमेरिका

यूरोप

1. एंडोरा
2. ऑस्ट्रिया
3. बेल्जियम
4. बुल्गारिया
5. क्रोएशिया
6. सायप्रस
7. चेक रिपब्लिक
8. डेनमार्क
9. एस्तोनिया
10. फ़िनलैंड
11. फ्रांस
12. जर्मनी
13. ग्रीस
14. हॉलैंड
15. हंगरी
16. आइसलैंड
17. आयरलैंड
18. इटली
19. लाटविया
20. लिकटेंस्टीन
21. लिथुआनिया
22. लक्सेम्बर्ग
23. माल्टा
24. मोनाको
25. मॉन्टेंगरो
26. नॉर्वे
27. पोलैंड
28. पुर्तगाल
29. रोमानिया
30. रूस
31. सं मारिनो
32. स्लोवाकिया
33. स्लोवेनिया
34. स्पेन
35. स्वीडन
36. स्विट्ज़रलैंड
37. यूक्रेन
38. यूनाइटेड किंगडम

एशिया

1. ब्रूनेई
2. चीन ( होन्ग कोंग और मकाउ शामिल हैं )
3. जापान
4. कजाखस्तान
5. मलेशिया
6. सिंगापुर
7. दक्षिण कोरिया

ओशिनिया

1. ऑस्ट्रेलिया
2. नूज़ीलैण्ड


अगर आपके देश का नाम इस लिस्ट में नहीं है तो पर्यटन के लिए वीसा आप सऊदी एम्बेसी में अर्ज़ी दे सकते हैं